*TV20 NEWS || JAUNPUR :पॉक्सो केस में अभियुक्त प्रीतमलाल सरोज को 3 वर्ष की सजा*

*पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” मिशन शक्ति-5 अभियान के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में दिनांक 29.10.2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट (अनन्य ), जौनपुर द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में अभियुक्त को दण्डित किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है-*
मु0अ0सं0-185/2016 धारा 323/354ए/376/504/506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर से संबन्धित अभियुक्त को दण्डित किया गया।
अभियुक्त- प्रीतमलाल सरोज पुत्र मेवालाल सरोज निवासी भरथरी थाना महराजगंज, जौनपुर को आरोपित धारा धारा 354ए भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषसिद्ध करते हुये अभियुक्त को 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं मु0 20,000 रु0 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है ।