TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “Run for Unity” कार्यक्रम

Run for Unity” कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2025 (शुक्रवार) को “Run for Unity (एकता दौड़)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करना तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

जनपद आजमगढ़ में “Run for Unity” कार्यक्रम का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़ परिसर से किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़, श्रीमान जिलाधिकारी, आजमगढ़ महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण प्रतिभाग करेंगे।

अनुरोध-

आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों से सादर अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पधारकर आयोजन की व्यापक कवरेज प्रदान करें तथा सरदार पटेल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।