आज दिनांक 31.10.2025 को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मुख्यालय लखनऊ से गूगल मीट आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
इस मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सहित जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति प्रभारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गूगल मीट समाप्ति के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त मिशन शक्ति प्रभारियों के साथ बैठक कर मिशन शक्ति से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।





