आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1012वीं जयंती पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जयंती समारोह का आयोजन मुबारकपुर स्थित सरया गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डा. अरविन्द राजभर ने कहाकि पूरे प्रदेश में 16 फरवरी को जयंती समारोह का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होगा। विपक्षी पार्टी राजभर समाज के इतिहास को दबाना चाहते है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा राजभर समाज को ठगने का सिर्फ काम किया और वोट लेकर समाज को हासिये पर रखा गया। लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज के हित व सर्वसमाज की बात की। आगे उन्होने कहाकि आगामी समय में जिस भी दल से हमारा गठबंधन होगा हमारा समर्थन किसान आंदोलनों को जारी रहेगा। 2022 में हमारी सरकार आयेगी तो किसान की समस्याओं को और मजबूती के साथ उठाया जायेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा ने कहाकि हमारी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, सभी को समान अधिकार की पक्षधर है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुर्सी को छोड़ शोषित, वंचितों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे है।