थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
➡️. 25,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ मामले से संबंधित पूर्व में एक अन्य अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है।
➡️ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 25,000 रुपये के इनामिया, शातिर एवं सक्रिय अपराधी विशाल कुमार उर्फ बाबू बीड़ी पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना काशीराम आवास, थाना शिवपुर जनपद वाराणसी (हाल– सरसौली भोजूबीर कैंट, वाराणसी) उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाराणसी व आज़मगढ़ में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर व अन्य गंभीर अपराधों में वांछित है।
गिरफ्तारी का विवरण:-
दिनांक 20.11.2025 को लगभग 20:45 बजे पुराना बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई रणनीतिक घेराबंदी में अभियुक्त विशाल को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया गया। इसके पहले उसके साथी ₹25,000 इनामिया पिन्टू उर्फ अशोक को 19.11.2025 को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।
अभियुक्त ने पूछताछ में- 08.11.2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में वृद्ध महिला की चैन-छिनैती की घटना को अपने साथी पिन्टू के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की।
बरामदगी:-
1 अवैध तमंचा 315 बोर
1 जिंदा कारतूस 315 बोर
2 जिंदा कारतूस (9mm प्रतिबंधित बोर)
घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल UP65 FW 3283
आपराधिक इतिहास (संक्षेप):-
अभियुक्त के खिलाफ वाराणसी, आज़मगढ़ सहित कई जनपदों में 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती, चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगेस्टर आदि के प्रकरण सम्मिलित हैं।
पुलिस टीम:-
01. उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना कोतवाली आज़मगढ़।
02. उ0नि0 यश सिंह पटेल, थाना कोतवाली आज़मगढ़।
03. हेड कांस्टेबल उमेश यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़।
04. हे0कां0 सर्वेश विक्रम, थाना कोतवाली आज़मगढ़।
05. कां0 हिरालाल, थाना कोतवाली आज़मगढ़।






