*TV 20 NEWS || AZAMGARH : “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक : 22.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🚨 “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*🔹 इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर की गई काउंसलिंग*

*🔹 अभिभावकों की मौजूदगी में दी गई सख्त चेतावनी, BNSS की धाराओं में चालान*

*🔹 युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित *”ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के अंतर्गत थाना सिधारी पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे आम जनमानस में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। जांच के दौरान इंस्टाग्राम आईडी *”ajay_up_50_9199″* संचालित करने वाले युवक *अजय यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव निवासी जमालपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष* को गैंग के लीडर के रूप में चिन्हित किया गया।
थाना सिधारी पुलिस द्वारा उक्त युवक को थाना परिसर में उसके अभिभावकों की उपस्थिति में बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
कार्यवाही के दौरान संबंधित युवक का *धारा 126/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस द्वारा अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने एवं सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
*पुलिस की अपील*
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें। किसी भी प्रकार की गैंग संस्कृति, दबंगई अथवा भय का वातावरण बनाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 राजबिहारी सिंह, रिक्रूट आरक्षी साहिल खान, रिक्रूट आरक्षी सत्यम श्रीवास्तव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
*”ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत जनपद पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।*