TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध शस्त्र रखने के आरोपी को दोषी ठहराया

“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध शस्त्र रखने के आरोप में दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि 2 माह 10 दिवस के कारावास व 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

थाना जहानागंज में पंजीकृत अपराध जिसमें अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा व 1 अदद जिन्दा कारतूस रखने के 01 आरोपी अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि 2 माह 10 दिवस के कारावास व 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

➡ दिनांक- 04.07.2010 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार शर्मा थानाध्यक्ष जहानागंज ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक-04.07.2010 को अभियुक्त संजय यादव रामाज्ञा यादव निवासी मड़ैया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे एक अदद तमन्चा व 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद होना ।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 679/2010 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।

➡ जुर्म स्वीकृति के आधार पर ।

➡ जिसके क्रम में दिनांक- 27.11.2025 को मा0 न्यायालय जे0एम0 कोर्ट नं0 -20 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय यादव रामाज्ञा यादव निवासी मड़ैया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बिताई गयी अवधि 2 माह 10 दिवस के कारावास व 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।