*TV20 NEWS || AZAMGARH: ऑपरेशन शिकंजा के तहत फर्जी जमानत लेने वाला पेशेवर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक 52 फर्जी जमानतदार/अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना मुबारकपुर — जनपद आज़मगढ़*
*ऑपरेशन शिकंजा के तहत फर्जी जमानत लेने वाला पेशेवर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक 52 फर्जी जमानतदार/अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार ।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ० अनिल कुमार* के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन शिकंजा के तहत जनपद में पेशेवर/फर्जी जमानतदारों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*पूर्व की घटना*
दिनांक 12.11.2025 को वादी श्री यादवेन्द्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, आज़मगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि जनपद के विभिन्न गंभीर अपराधों—डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि—में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत में जमानतदारों की मिलीभगत पाई गई है।
➡️कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें एक ही प्रपत्र से ली गईं, तथा पूर्व में ली गई जमानतों का उल्लेख न्यायालय में नहीं किया गया।
इस साजिश में जमानत लेने हेतु फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया।
➡️इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 594/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस बनाम कुल 99 अभियुक्त (50 जमानतदार, 49 मूल अभियुक्त) पंजीकृत किया गया।
➡️ *पूर्व में 41 फर्जी जमानतदार एवं 10 अभियुक्तों (कुल 51 अपराधियों) को किया गया था, अब तक कुल 52 अपराधियों को गिरफ्तार* किया गया।
➡️इस प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच श्री सुदेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 27.11.2025 को उ०नि० प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम के जमुड़ी शराब ठेके के पास मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहब्बतपुर मोड़ पर खड़ा है।
सूचना के आधार पर अभियुक्त को समय 17:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त का नाम/पता:*
बृजेश कुमार उर्फ मलिक पुत्र निरंकार, निवासी दामोदरपुर (गजहड़ा) थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ — उम्र लगभग 24 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 594/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद आज़मगढ़
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 256/25 धारा 303(2), 317(4), 317(5),112(2) बीएनएस थाना सिधारी
2. मु0अ0सं0 257/25 धारा 303(2), 317(4), 317(5),112(2) बीएनएस थाना सिधारी
3. मु0अ0सं0 005/23 धारा 379/411 भादवि GRP आज़मगढ़
4. मु0अ0सं0 007/22 धारा 380/411 भादवि GRP आज़मगढ़
5. मु0अ0सं0 005/23 धारा 379/411 भादवि GRP मऊ
6. मु0अ0सं0 668/2024 धारा 305, 317(2), 317(4), 317(5), 331(3) BNS थाना कोतवाली आज़मगढ़
7. मु0अ0सं0 0282/2025 धारा 112(2), 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) BNS थाना सिधारी
8. मु0अ0सं0 0286/2025 धारा 112(2), 305, 317(2), 317(4), 317(5) BNS थाना सिधारी
9. मु0अ0सं0 NIL/25 धारा 3(1) गुण्डा नियंत्रण अधिनियम थाना मुबारकपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव
• का0 सर्वेश चौरसिया
• का0 नीरज यादव
• का0 अंजनी कुमार
थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़