*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन*

आजमगढ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन

 

आजमगढ़, सितंबर 4, 2026:- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से आजमगढ़ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन, हरबंशपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देहरादून से पधारी परम आदरणीय बहन शीतल डोला ने विशेष रूप से सहभागिता की।
सतगुरु माता जी की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए आदरणीय बहन शीतल डोला ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संसार को दीवार रहित बनाने के लिए हमें अपने दिलों में वैर, ईष्र्या जैसे दुषविचारों को हटाकर आपसी प्रेम भाव को बढ़ाना है। आज दुनिया में जहां अशांति का वातावरण है वहां ऐसे समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इस संसार में शांति और भाईचारे का दिव्य संदेश दे रहे हैं ताकि संसार में विश्व बंधुत्व का सुंदर रूप प्रदर्शित हो सके। उन्होंने युवाओं को मिशन से अधिक से अधिक जुड़ने और मिशन के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहंुचाने हेतु प्रोत्साहित किया।
इंग्लिश मीडियम समागम का व्याख्यान करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अपने क्षेत्र में सभी भाषाएं सम्मानित है किन्तु अंग्रेजी भाषा आज के समय की मांग है तथा यह आपसी संवाद में पुल का कार्य करती है जिसका ज्ञान होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जोन की विभिन्न शाखाओं के बाल संतों ने भक्ति गीत, कविता, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से निरंकारी मिशन के मानवता, प्रेम और सद्भाव के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समागम के समापन पर जोनल इंचार्ज डॉ. रीता यादव ने सभी सम्मिलित हुए श्रद्धालु भक्तों, अतिथिगणों एवं सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया और समागम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।