सपा ने राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव राजभर जी की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया

प्रकाशनार्थ।
आजमगढ़। नेहरू हाल आजमगढ़ में सपा ने राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव राजभर जी की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डा0रामदुलार राजभर पूर्व मंत्री तथा संचालन पप्पू राजभर ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि राजा सुहेलदेव राजभर बहुत ही बहादुर राजा थे। उनको राष्ट्रवीर कहा जाता है। उन्होंने देश पर हमला करने वाले विदेशियों का डटकर मुकाबला किया और देश की रक्षा किया।
पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि आज भाजपा किस मुॅह से राजा सुहेलेदव राजभर की जयंती मना रही है। मोदी-योगी की सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों का दमन कर रही है।
नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार पिछड़ों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। किसानों, पिछड़ों, दलितों को जाति जाति में बाॅटकर राज कर रही है।
अध्यक्षता कर रहे डा0रामदुलार राजभर ने कहा कि योगी जी का यह बयान कि राजा सुहेलदेव राजभर नहीं क्षत्रिय समाज के थे। इससे यह साबित होता है कि मोदी-योगी राजभर समाज के हितैषी नहीं बल्कि दुश्मन है। अब तक इन लोगों ने हमारे हक अधिकार को हड़पा अब देवी देवता व महापुरूषों को भी हड़प रहे हैं। हम लोग उनका मुॅह तोड़ जवाब देंगे। हम लोग मिलकर सन् 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर जिले जिले में राजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति की स्थापना की जायेगी।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, रामजग राम, अखिलेश यादव, धिबल चैहान एडवोकेट, सूरज राजभर, गुड्डी देवी, लालमनि राजभर, रामू राजभर, ओमप्रकाश राजभर आदि ने सम्बोधित किया।