जनपद के सभी 22 ब्लाको के किसान पंचायतो के कार्यक्रम में कांग्रेस कर रही है सीधा संवाद’

आजमगढ़ 17 फरवरी 2021 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया की जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के दिशा निर्देश में आजमगढ़ जनपद के प्रत्येक ब्लाकों में 12फरवरी 2021 से किसान पंचायत कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है जिसमें प्रदेश स्तरीय नेतागण एवं जिला अध्यक्ष स्वयं शामिल होकर किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। अब तक जनपद के अतरौलिया, हरैया, लालगंज, सठियांव, पल्हना, ठेकमा, पल्हनी ब्लॉकों में किसान पंचायतों के कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 18 फरवरी को ब्लॉक पवई 19 फरवरी को ब्लॉक अजमतगढ़, रानी की सराय, कोयलसा, तथा 20 फरवरी ब्लॉक तरवा, मेहनगर, मुहम्मदपुर,तथा 21 फरवरी को ब्लाक महाराजगंज, जहानागंज, तहबरपुर मार्टिनगंज, अहिरौला, ब्लाक में तथा 22 फरवरी को बिलरियागंज, फूलपुर, मिर्जापुर, ब्लाकों में किसान पंचायत कार्यक्रम संपन्न होंगे। 22 फरवरी 2021 को जनपद के सभी 22 ब्लाको के किसान पंचायतो के कार्यक्रम संपन्न हो जायेगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष द्वारा अगली रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा।
श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि किसान पंचायतों में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है किसानों में तीनो किसान विरोधी कानूनों को लेकर आक्रोश है किसान तीनों कृषि कानूनों की वापसी की जोरदार मांग उठा रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है कांग्रेस किसानों को आश्वस्त करती है कि तीनों किसान विरोधी कानूनों की वापसी की लड़ाई में। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी।