*TV 20 NEWS || थाना प्रभारी की संदिग्ध मौत: एक हफ्ते से आवास पर थी महिला सिपाही… पूछताछ में कई सवालों पर चुप रहीं मीनाक्षी!*
जालौन। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फंसी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को पुलिस ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने उससे पाँच घंटे तक पूछताछ की, लेकिन कई महत्वपूर्ण सवालों पर वह चुप्पी साधे रही। मीनाक्षी का कहना केवल इतना था कि जब वह सरकारी आवास में पहुँची तो थाना प्रभारी घायल अवस्था में पड़े थे, जिसके बाद वह घबराकर चिल्लाते हुए बाहर निकली।






