*TV 20 NEWS || AZAMGARH :चंद्रमा ऋषि आश्रम पर भजन कार्यक्रम, झूम उठे भक्त, सुंदरकांड पाठ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, कलाकारों व साहित्यकारों का हुआ सम्मान*
प्रकाशनार्थ
चंद्रमा ऋषि आश्रम पर हुआ भजन कार्यक्रम
आजमगढ़। सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम पर आयोजित भजन कार्यक्रम में भक्तगण झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ में हनुमान जी की प्रतिमा का पंचोपचार पूजन किया गया। तदुपरांत गायक कलाकार राजेश रंजन,संदीप सिंह, शिव प्रजापति, चंदन यादव, राकेश प्रजापति, दीपक प्रजापति, रवि पांडे ,विपिन पांडे ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर कार्यक्रम को भव्यता दी और अनेक भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस को आयोजक राजेश रंजन ने अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में दोनों कवियों ने आए हुए कलाकारों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ऋषि मुनियों की धरती पर होना चाहिए।
कार्यक्रम में सभी कलाकार भी सम्मानित हुए। मौके पर दिनेश्वरानंद महाराज, नीरज पांडेय, डीके सिंह, चंदन सांवरिया, संगीता सोनकर, चंदा सरगम, शाह आलम, अनिल मौर्य, आशीष प्रजापति, आखरी बाबा, अजीत राय, संजीव प्रजापति, रवि श्रीवास्तव, बृजेश मौर्य, नीलू मौर्य, आशुतोष, टुनटुन प्रजापति, बृजेश यादव, रितिक शर्मा, प्रवीण मिश्र, दुष्यंत शुक्ला, संदीप सिंह, सनी दुलरुआ आदि मौजूद रहे। अंत में भारी में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।
(राजेश रंजन)






