*TV 20 NEWSll BHADOHI :भदोही पुलिस का सराहनीय मानवीय कार्य: भटकी हुई महिला को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*सराहनीय कार्य जनपद भदोही*
दिनांक-08.12.2025
*मिशन शक्ति केंद्र द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही*
*◆ पीआरवी 7673 व थाना औराई के मिशन शक्ति केंद्र के पुलिसकर्मियों की तत्परता से, भटकी हुई महिला को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*◆पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मानवतापूर्ण कार्य की परिजनों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई*

दिनांक 06.12.2025 की रात्रि करीब 22.00 बजे PRV 7673 को सूचना मिली कि एक आंशिक रुप से विछिप्त महिला थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में भटकर आ गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर महिला को साथ में थाना औराई के मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया व मिशन शक्ति केंद्र के महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला से सहजता से बात कर के परिजनों के बारे में जानकारी की गई तो परिजनों की जानकारी होने पर महिला के परिजनों (निवासी ग्राम सागरपुर बवई थाना सुरियावां जनपद भदोही ) से संपर्क किया गया तो महिला के परिजन थाना स्थानीय पर आने में असमर्थ थे जिससे मिशन शक्ति के पुलिस कर्मियों ने महिला को उसके निवास स्थान पर ही सकुशल पहुंचाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति केंद्र के पुलिसकर्मियों व PRV 7673 द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की परिवारजनों द्वारा भूरी भरी प्रशंसा कर आमजनमानस में सराहना की जा रही है।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई।*
*पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1.उ0नि0 राजकिशोर प्रसाद
2.म0हे0का0 पूनम सिंह
3.म0का0 मोनी चौहान
3.पीआरडी रिंकी पाल
व PRV 7673 के पुलिसकर्मी।