TV 20 NEWS || AZAMGARH : 15 से 24 दिसम्बर तक होगा आजमगढ़ खादी महोत्सव-2025,डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में महोत्सव का आयोजन

आजमगढ़ 12 दिसम्बर– परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री दीपक मिश्रा ने बताया है कि आजमगढ़ खादी महोत्सव-2025 का आयोजन दिनांक 15 से 24 दिसम्बर 2025 तक डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़ के मैदान आजमगढ़ में किया जायेगा। आजमगढ़ खादी महोत्सव-2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक द्वारा किया जायेगा।

परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि दिनांक 15 से 24 दिसम्बर तक आजमगढ़ खादी महोत्सव-2025 में प्रत्येक दिन सायं 6ः00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि प्रदर्शनी प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक आम जनमानस के लिए खुली रहेगी। उन्होने जनपद वासियों से अपील किया है कि खादी अपनाएं एवं स्वदेशी को बढ़ावा दें तथा दिनांक 15 से 24 दिसम्बर के मध्यम खादी महोत्सव में आकर स्वदेशी वस्तुओं का अवलोकन करें एवं उसकी खरीददारी करें, जिससे स्वदेशी उत्पादकों को बढ़ावा/प्रोत्साहन मिले।