*TV20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के अंतर्गत पारिवारिक परामर्श केन्द्र में सुनवाई*

*प्रेस नोट*
*मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के अंतर्गत पारिवारिक परामर्श केन्द्र में सुनवाई*
मिशन शक्ति अभियान *फेस–5.0* के तहत आज दिनांक *15.12.2025 को परिवार परामर्श केन्द्र* में कुल *03 पत्रावलियों* में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए बुलाया गया।
उक्त सुनवाई में *02 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जबकि *01 पत्रावली* में अथक प्रयास कर पक्षकारों के मध्य *आपसी समझौता* कराया गया।
समझौता कराए गए प्रकरण में आवेदिका थाना *गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़* द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर *दहेज को लेकर प्रताड़ना* किए जाने का आरोप लगाया गया था।
शेष प्रकरणों में पक्षकारों को *अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत* कराया गया।