*TV20 NEWS || AZAMGARH : जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – मेहनगर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 15.12.2025*
*जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 21.11.2025 को थाना मेहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोहानपुर में जमीनी विवाद को लेकर वादी मुकदमा शेषनाथ चौहान पुत्र रमेश चौहान तथा उनके भाई हवलदार चौहान पुत्र रमेश चौहान एवं उनकी माता मनरी देवी के साथ विपक्षीगण प्रवीण चौहान पुत्र लालजी चौहान आदि 03 नफर द्वारा जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई, जिससे शेषनाथ चौहान एवं हवलदार चौहान के सिर में गंभीर चोटें आईं। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 506/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 15.12.2025 को अभियुक्त प्रवीण चौहान को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण–*
आज दिनांक 15.12.2025 को प्र0नि0 जयप्रकाश यादव,मय हमराह द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान अभियुक्त प्रवीण चौहान पुत्र लालजी चौहान, निवासी ग्राम लोहानपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
01. प्रवीण चौहान पुत्र लालजी चौहान, निवासी – ग्राम लोहानपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण–*
01. एक अदद बांस का डंडा (आला-ए-जुर्म)
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 120/2024 धारा 323, 354, 452, 504 भा0द0वि0, थाना मेहनगर, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 506/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना मेहनगर, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
01.प्र0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना मेहनगर, आजमगढ
02. का0 ग्रीजेश यादव, थाना मेहनगर, आजमगढ़
03.का0 हीरालाल यादव, थाना मेहनगर, आजमगढ़
04.का0 अभिषेक यादव, थाना मेहनगर, आजमगढ़