TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति के तहत दुष्कर्म आरोपी को 7 साल की सजा

“ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 7 वर्ष के कठोर कारावास व 12000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना बरदह में पंजीकृत अपराध जिसमें नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे 01 अभियुक्त को 7 वर्ष के कठोर कारावास व 12000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

➡ दिनांक- 30.08.2016 को वादी मुकदमा रामचन्द्र पुत्र गामा राम निवासी असवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने तहरीर दी थी कि दिनांक-02.06.2016 को अभियुक्त नन्हे पुत्र लालता राम निवासी असवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना और जबरदस्ती दुष्कर्म करना ।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना बरदह पर मु0अ0सं0-240/2016 धारा-363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।

➡ मुकदमा उपरोक्त में 6 गवाह परीक्षित हुए है ।

➡जिसके क्रम में दिनांक-18.12.2025 को मा0 न्यायालय विशेष पाक्सो कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नन्हे पुत्र लालता राम निवासी असवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास व 12000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।