*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिला अस्पताल के सामने रोड जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने वाले 05 वांछित आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक 31.08.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*जिला अस्पताल के सामने रोड जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने वाले 05 वांछित आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 28.08.2026 को मृतका रेनू पत्नी शिवम, निवासी गेलवारा थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ की मृत्यु के उपरान्त शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल की मर्चरी में लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को ससुराल पक्ष को ले जाने से रोकते हुए पहले एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने एवं थाना सिधारी जाकर एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किये जाने के बावजूद उक्त लोग आक्रोशित हो गये।
इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को समय करीब 15.40 बजे शनि पुत्र रामजी, निवासी हासापुर थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ अपने 20-25 अज्ञात पुरुष एवं महिला सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल आजमगढ़ के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर एवं खड़े होकर रोड जाम कर शासन-प्रशासन एवं पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। पुलिस द्वारा रोड जाम समाप्त कराने का प्रयास किये जाने पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज की गयी तथा लाठी-डण्डे लेकर सड़क जाम रखा गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 0445/2026 धारा 189(2), 190, 191(2), 126(2), 121(1), 125, 109(1), 221 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी की कार्यवाही-* आज दिनांक 31.08.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 05 वांछित आरोपियों *1. संतोष कुमार पुत्र नन्द लाल उम्र 28 वर्ष, 2. चन्द्र भान राम पुत्र नरेश राम उम्र 54 वर्ष, 3. अमरनाथ पुत्र मुन्नीराम उम्र 48 वर्ष, 4. रामचेत पुत्र मुराती उम्र 52 वर्ष एवं 5. चैतूराम पुत्र मुराती उम्र 55 वर्ष, निवासीगण ग्राम सोहिला थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़* को ग्राम सोहिला से समय करीब 00.50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, का0 सुमित कुमार, का0 पिंटु यादव, रि0का0 राहुल पाण्डेय, उ0नि0 महेन्द्र कुमार सिंह, का0 अखिलेश मद्देशिया एवं का0 विशाल यादव, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।






