*TV 20 NEWS|| BHADOHI :मिशन शक्ति केन्द्र के कुल 05 महिला पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य /उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देते हुए मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय योगदान देने हेतु किया गया प्रेरित*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
*दिनांक 19.12.2025*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थानों के मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी थी समीक्षा।*
*◆मिशन शक्ति केन्द्र के कुल 05 महिला पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य /उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देते हुए मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय योगदान देने हेतु किया गया प्रेरित।*
…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
आज दिनांक 19.12.2025 को श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा शुक्रवार परेड के उपरान्त विभिन्न थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त 05 महिला पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य व शासन के दिशा-निर्देशानुसार रुचि लेकर कार्य को सम्पादित करने एवं एसओपी के अनुसार मिशन शक्ति केन्द्र के रख-रखाव एवं सूचना/विभिन्न सम्बन्धित रजिस्टरों को समयबद्ध अपडेट रखने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मिशन शक्ति अभियान में सक्रीय योगदान हेतु प्रेरित किया गया।
*सम्मानित महिला पुलिस कर्मी व मिशन शक्ति केन्द्र*
1.म0मु0आ0 इन्दू राय थाना चौरी
2.म0आ0 मोनी चौहान थाना औराई
3.म0आ0 आकांक्षा सिंह थाना ऊंज
4.म0आ0 नेहा थाना ऊंज
5.म0आ0 आकृति द्विवेदी थाना गोपीगंज






