*TV20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने शोकसभा आयोजित कर परिवार को संवेदना व्यक्त की*

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर रोडवेज स्थित शिवा क्लीनिक पर गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें संघ जिलाध्यक्ष धृष्टद्युम्न प्रजापति ने बताया कि बीते दो महीनों में संघ के जिला उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति के घर में लगातार तीन मौतें हुई। जिसमें प्रथम मृत्य उनकी भाभी शकुंतला देवी, दूसरी बड़े भाई शिवनचन प्रजापति और तीसरी उनके पिता रामधारी प्रजापति की मृत्यु हुई। लगातार इन तीन घटनाओं के चलते पूरा परिवार आहत है। शोकसभा में पहुंचे राजदेपुर मठ के मठाधीश शिवसागर महाराज, जिला अध्यक्ष धृष्टद्युम्न प्रजापति, जिला महामंत्री सुधीर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम राय, जिला उपाध्यक्ष आनन्द चौरसिया, रुदल प्रजापति, जयराम प्रजापति ने
शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस सभा में अशोक चौरसिया ब्रह्मचारी, जयराम यादव, आशुतोष सिंह, राघवेंद्र निषाद, रघुनंदन प्रजापति, बृजेश यादव, सनोज, अरविंद, सोनू, आनन्द वर्मा, बालकृष्ण, बांकेलाल आदि शामिल हुए।