*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – सरायमीर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*03.थाना – सरायमीर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना सरायमीर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 03.07.2025 को नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 315/2025 धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3), 324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 10.11.2025 को नाबालिग की बरामदगी के उपरान्त मुकदमे में धारा 64(2)एम बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को पुजारीगंज ग्राम ओस्ती तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
प्रिन्स कुमार उर्फ सोलू पुत्र श्यामबहादुर उर्फ दानबहादुर, निवासी अम्बारी उचवाँ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 315/2025 धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3), 324(2), 64(2)एम बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी स्थान व समय*
पुजारीगंज ग्राम ओस्ती तिराहा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, दिनांक 22.12.2025 समय करीब 05:05 बजे।
*आपराधिक इतिहास (संक्षेप):*
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में नाबालिग को भगाने से सम्बन्धित कुल 03 अभियोग थाना सरायमीर में पंजीकृत रहे हैं।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1-उ0नि0 बासुदेव साहनी, उ0नि0 धीरज कुमार, का0 अजीत कुमार यादव, का0 सौरभ पाण्डेय, म0का0 प्रीती तिवारी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






