*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – सरायमीर: चोरी के मुकदमे में अभियुक्त गिरफ्तार, बैट्री व लोहे का गमला बरामद*
*02.थाना – सरायमीर: चोरी के मुकदमे में अभियुक्त गिरफ्तार, बैट्री व लोहे का गमला बरामद*
थाना सरायमीर क्षेत्र में घर के हाते से ट्रैक्टर की बैट्री व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त को चोरी की बैट्री व लोहे के गमले के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिया।
*संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 18/19.10.2025 की रात्रि ग्राम खरेवां थाना सरायमीर क्षेत्र से ट्रैक्टर की बैट्री व अन्य सामान चोरी किए जाने के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 425/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा चेकिंग व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को खानकाह रेलवे क्रासिंग–गाहूखोर मार्ग से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की एक पुरानी बैट्री व एक लोहे की चादर का गमला बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा चोरी का जुर्म स्वीकार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अजीत कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम संजरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
01 अदद पुरानी ट्रैक्टर बैट्री व 01 अदद गमला (लोहे की चादर)।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 425/2025 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी स्थान व समय*
गाहूखोर मार्ग, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, दिनांक 22.12.2025 समय करीब 23:46 बजे।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 अभिषेक सिंह, हे0का0 राकेश उपाध्याय, का0 अंकुर सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






