*प्रेस-नोट*
*जनपद – आज़मगढ़*
*दिनांक – 23.12.2025*
*बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस–बैंक समन्वय बैठक आयोजित*
आज दिनांक *23.12.2025* को वरिष्ठ *पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *पुलिस लाइन स्थित सभागार* में *बैंक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए* जाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी सहित जनपद के समस्त राष्ट्रीयकृत, निजी एवं ग्रामीण बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी* उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बैंक परिसरों की *सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, गार्डों की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, नकदी लेन-देन के समय अतिरिक्त सतर्कता, बैंक खुलने-बंद होने के समय सुरक्षा उपाय तथा साइबर अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं* पर विस्तार से चर्चा की गई।
*अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल *स्थानीय पुलिस एवं डायल-112* को दी जाए। साथ ही *पुलिस एवं बैंक कर्मचारियों* के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
➡️ *बैठक का उद्देश्य जनपद में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना एवं अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।*






