*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – कोतवाली,साइबर ठगी पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, ₹16,000/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित रूप से वापस कराई गई*
*प्रेस-नोट*
*थाना – कोतवाली, जनपद आज़मगढ़*
*साइबर ठगी पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही*
*₹16,000/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित रूप से वापस कराई गई*
➡️ श्रीमान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोतवाली स्थित *साइबर हेल्पडेस्क* द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई।
इस क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक आवेदक द्वारा सूचना दी गई कि उनके बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना *₹16,000/- की धनराशि साइबर ठगी* के माध्यम से डेबिट कर ली गई है।
सूचना प्राप्त होते ही *थाना कोतवाली साइबर टीम* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित की शिकायत को तत्काल NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया (शिकायत संख्या – 23111250192677)। इसके उपरान्त टेक्निकल टीम के समन्वय से सघन एवं प्रभावी प्रयास करते हुए *साइबर ठगी से निकाली गई पूरी ₹16,000/- की धनराशि* को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।
➡️ पुलिस द्वारा आवेदक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम :-*
01. उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम – थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़
02. का0 नीरज कुमार – थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़
03. का0 आशुतोष दूबे – थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़






