*TV 20 NEWS|| BHADOHI :मिशन शक्ति केंद्र सुरियावां जनपद भदोही के पुलिसकर्मियों की तत्परता से आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाया गया*

*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक-23.12.2025*

*◆मिशन शक्ति केंद्र सुरियावां जनपद भदोही के पुलिसकर्मियों की तत्परता से आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाया गया।*
*◆मिशन शक्ति केंद्र के महिला आरक्षी की उपस्थिति से महिला को मानसिक सुरक्षा एवं विश्वास का दिलाया गया एहसास*
*◆परिजनों द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद*
आज दिनांक 23.12.2025 को को थाना सुरियावां पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नेता नगर रेलवे ट्रैक पर एक महिला गोद में एक बच्ची लिये हुए है अपने पति से विवादों को लेकर आत्महत्या करने जा रही है सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र के पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आत्महत्या करने जा रही जा रही महिला को सकुशल बचा लिया गया है तथा थाना स्थानीय के मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया व उसकी समस्याओं को सुना गया महिला जनपद जौनपुर के थाना बरसठी क्षेत्र की रहने वाली है महिला के परिजनों से सम्पर्क कर थाना स्थानीय पर बुलाया गया तथा समस्याओं को सुलझाकर महिला का 360 डिग्री काउंसलिंग कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही पर आभार व्यक्त करते हुए जनमानस में प्रशंसा की जा रही है। *श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई।*
*थाना सुरियावां पुलिस टीम*
1.उ0नि0 शकील खां
2.उ0नि0 जितेन्द्र यादव
3.मु0आ0 रजत सिंह
4.म0का0 अनीता
5.म0का0 सोनल