*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ महोत्सव के दौरान 24 से 28 दिसंबर तक नगर क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू*

*रूट डायवर्जन*

*जनपद आजमगढ़* में दिनांक *24.12.2025* से *28.12.2025* तक आयोजित *आजमगढ़ महोत्सव* के दृष्टिगत *नगर क्षेत्र* में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु *प्रतिदिन सायं 04.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक* निम्नलिखित *रूट डायवर्जन व्यवस्था* प्रभावी रहेगी—

*रूट डायवर्जन विवरण:-*
➡️ पहाड़पुर तिराहा से जिला अस्पताल आजमगढ़ की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया एवं अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग:-* पाण्डेय बाजार → करतालपुर → सदर अस्पताल / भवरनाथ चौराहा

➡️ सदर अस्पताल से पालिटेक्निक / पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग:-* पाण्डेय बाजार → करतालपुर → गंतव्य

➡️ हर्रा की चुंगी से पालिटेक्निक होते हुए पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग:-* टेढ़िया मस्जिद होते हुए गंतव्य

➡️ बिलरिया की चुंगी से पालिटेक्निक (पीछे वाले गेट) की ओर किसी भी तीन पहिया / चार पहिया वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग:-* सदर → कोट चौराहा → गंतव्य

➡️ हरिऔध तिराहा से पालिटेक्निक (पीछे वाले गेट) की ओर सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

*अपील:-*
*सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें।*