*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सपा कार्यालय में मरहूम आलमबदी आज़मी को श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके आदर्श*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा के विधायक मरहूम आलमबदी आज़मी साहब जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और उनके चित्र पर जिला अध्यक्ष, विधायक गण, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि आलम बदी आज़मी ईमानदारी व सादगी के प्रतीक थे वे हमेशा महात्मा गांधी जी से प्रेरणा लेकर सत्य बोलते थे वह गलत बातों का हमेशा विरोध करते थे।
पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कहा कि जो विचार और आचरण से के अनुसार जीवन में आचरण भी करते थे अंतिम समय तक सादगी और ईमानदारी का जीवन उन्होंने जिया वे आदर्श पुरुष थे।
पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि आलम बदी आज़मी जी का व्यक्तित्व बहुत विराट था देश में अल्पसंख्यक नेता उनकी सादगी,ईमानदारी और सत्य बातों के कारण उनके सामने बौने लगते थे।
सही बातों को उनके सामने कह देते थे वे स्पष्ट वादी थे।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मरहूम आलमबदी आज़मी साहब एक विचारधारा थे वह अपनी ईमानदारी व सादगी के लिए पूरे देश में जाने जाते थे उन्होंने पूरा जीवन अंतिम समय तक अपनी शर्तों पर जिया।
आधुनिक राजनीति का दिखावा उनको प्रभावित नहीं कर पाया समाजवादी पार्टी आजमगढ़ आने वाले प्रत्येक पूण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय पर आयोजन कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व आदर्श पर चर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,विधायक अखिलेश यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विधानसभा निज़ामाबाद अशोक यादव भोला,जयराम सिंह पटेल, राजेश यादव,बबीता चौहान, पप्पू कुमार यादव,सिकंदर यादव, वसीम अहमद, जगदीश यादव, राज नरायन यादव, वसीमुद्दीन शेख, प्रदीप सहाय, प्रदीप यादव, गुलाब राजभर,विवेक सिंह, संदीप रजत सेठ,संतोष कुमार गौतम आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।






