*TV 20 NEWS|| BHADOHI :श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा गुमशुदों के सकुशल बरामदगी हेतु किया जा रहा लगातार प्रयास*

*प्रेस-नोट*
*सराहनीय कार्य, जनपद भदोही*
दिनांक-27.12.2025
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा गुमशुदों के सकुशल बरामदगी हेतु किया जा रहा लगातार प्रयास*
*◆थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत भूली-भटकी 13 वर्षीय बालिका के मिलने की सूचना पर पुलिस के अथक प्रयास से मात्र कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर प्रचारित कर उसके परिजनों की जानकारी करके किया गया सुपुर्द*
*◆ परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर आभार व्यक्त करते हुए जनमानस में की जा रही है प्रशंसा*
आज दिनांक 27.12.2025 को थाना सुरियावा क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय बालिका (अपना नाम पता बताने में असमर्थ) के मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों की जानकारी का प्रयास जारी किया गया।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा गुमशुदों के सकुशल बरामदगी की त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में भदोही पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम के सक्रिय प्रयास से थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत अपने घर से भूली-भटकी, 13 वर्षीय बालिका (अपना नाम पता बताने में असमर्थ) के मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अथक प्रयास से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचारित कर मात्र कुछ घंटे में भूली- भटकी बालिका की जानकारी करके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर आभार व्यक्त करते हुए जनमानस में प्रशंसा की जा रही है।