*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
*जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
*स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर*
*सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आजमगढ़ 28 जुलाई 2026/
मुख्य राजस्व अधिकारी सजीव ओझा एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय चावला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में संचालित स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं परमिट कराया जाना एवं स्कूली बच्चे बाइक से न आये इसको लेकर विशेष निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण एजेसियों को सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन), जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, यूपीडा, वन विभाग एवं विद्यालय के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।






