*प्रेस-विज्ञप्ति*
*जनपद : आजमगढ़ | थाना : रौनापार*
*साइबर फ्रॉड का ₹15,900/- आवेदिका को सकुशल वापस कराया गया*
*घटना का विवरण-*
आवेदिका *रीतू सिंह पुत्री अमिर राय निवासी ग्राम अतरसावां, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़* द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक *10.05.2025* को वह इंस्टाग्राम पर रील देखते समय “पैसा डबल करने” वाले एक लिंक पर क्लिक कर बैठी, जिसके उपरान्त कुल *09 बार में ₹15,900/-* की धनराशि साइबर फ्रॉड के माध्यम से उनके खाते से निकल गई।
जब आवेदिका को अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी हुई तो उसने दिनांक *06.11.2025* को *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी *शिकायत संख्या 33105250054561* है।
*बरामदगी / धनराशि वापसी का विवरण-*
प्राप्त शिकायत पर *थाना रौनापार की साइबर टीम* द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को *फ्रॉडस्टर के बैंक ऑफ इंडिया खाते में होल्ड* कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त *₹15,900/- (पूरी धनराशि)* आवेदिका के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
*साइबर फ्रॉड के सामान्य कारण-*
1. सोशल मीडिया पर पैसा डबल करने, लाइक-शेयर, वर्क फ्रॉम होम जैसे आकर्षक विज्ञापन
2. अज्ञात लिंक / QR कोड पर क्लिक करना
3. OTP, PIN, बैंक विवरण साझा करना
4. फर्जी ऐप, वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट
5. जल्दी लाभ पाने की लालच प्रवृत्ति
*साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय-*
✔ सोशल मीडिया पर दिखने वाले पैसा कमाने/डबल करने के झांसे में न आएं
✔ किसी भी अज्ञात लिंक, QR कोड या ऐप पर क्लिक/डाउनलोड न करें
✔ OTP, ATM PIN, CVV, बैंक विवरण किसी को न दें
✔ संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक की तुरंत सूचना दें
✔ साइबर फ्रॉड होने पर *तुरंत 1930 पर कॉल करें* या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
✔ शिकायत जितनी जल्दी होगी, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी
*पुलिस टीम-*
1. *साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
➡ जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन *1930* या नजदीकी थाना को दें।






