TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

आजमगढ़ 29 दिसम्बर– आज कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में जेम पोर्टल पर सुचारू रूप से शासकीय क्रय करने हेतु क्रेता विभागों के प्रशिक्षण हेतु एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य जेम प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा नामित श्री अंकित शुक्ला जेम विशेषज्ञ द्वारा जेम पोर्टल के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा जेम पोर्टल पर विभागों द्वारा निविदा/क्रय प्रक्रिया एवं पोर्टल के उपयोग में आने वाली अन्य व्यवहारिक समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी एवं विभिन्न विभागों द्वारा पूछे गये कतिपय प्रश्नों का निराकरण किया गया।

उक्त कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी महोदय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों जिसमें जिला सेवायोजन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जल निगम, जिला कोषागार, अभियोन, चकबन्दी, ग्राम्य विकास, कृषि, विद्युत, गन्ना विकास, उद्यान, शिक्षा, जिला पूर्ति, राज्यकर, सूचना, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा कार्यशाला में बताये गये बिन्दुओं का अनुपालन करने एवं पोर्टल के माध्यम से शासकीय क्रय किये जाने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ द्वारा अपने सम्बोधन में जेम पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुये इस पर शासकीय क्रय की विशेषताओं को रेखांकित किया गया और यह आशा व्यक्त की गयी कि उक्त कार्यशाला निश्चित रूप से शासकीय क्रय में आ रही बाधाओं का समाधान हेतु उपयोगी सिद्ध होगी। अन्त में उपायुक्त उद्योग, आजमगढ़ द्वारा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यशाला के समापन की घोषणा की गयी।