*TV 20 NEWS|| BHADOHI :पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
दिनांक 04.01.2026
*◆पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान*
*◆कोई व्यक्ति/दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के भंडारण, बिक्री या परिवहन में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम तथा माननीय उच्चतम न्यायालय/राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी*
*◆किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।*
आगामी मकर संक्रांति त्योहार के दृष्टिगत जनपद भदोही के विभिन्न बाजारों में पतंग एवं मांझे की अस्थाई दुकानें सजाई जा रही हैं। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा अत्यंत तेज एवं मजबूत होने के कारण पतंग उड़ाने के दौरान आमजन, विशेषकर राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है, जिससे दुर्घटनाएं एवं जान-माल की हानि होने की प्रबल आशंका रहती है।
इसी क्रम में जनपदवासियों की सुरक्षा एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन एवं *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के संयुक्त निर्देशन में आज रविवार को एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त टीमों के साथ सघन चेकिंग कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के भंडारण, बिक्री या परिवहन में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम तथा माननीय उच्चतम न्यायालय/राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जब्ती, जुर्माना एवं गिरफ्तारी जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं।
अभियान के क्रम में *श्री श्याम मीणा त्रिपाठी* एसडीएम औराई व *श्री राजीव कुमार सिंह* , क्षेत्राधिकारी औराई द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा महाराजगंज में 04, खमरिया में 02 घोसिया में 03 पतंग की दुकानों को चेक किया गया। महाराजगंज से 28 बंडल संदिग्ध मांझों को जप्त किया गया है। इसी क्रम में *श्री अरुण गिरी* एसडीम भदोही वह प्रभारी निरीक्षक भदोही श्री सच्चिदानंद पांडेय द्वारा कस्बा भदोही के कटरा बाजार मैं 08 दुकानों को चेक किया गया एवं 8 बंडल संदिग्ध मांझा जप्त किया गया । *श्री भान सिंह,* एसडीएम ज्ञानपुर व *श्री प्रभात राय,* क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा कस्बा ज्ञानपुर व कस्बा गोपीगंज में संयुक्त रूप से 10 पतंग की दुकानों को चेक किया गया कोई संदिग्ध मांझा नहीं पाया गया एवं चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्यवाही की हिदायद दी गयी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही ने जनता से अपील की है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग, खरीद-बिक्री या भंडारण न करें तथा केवल सूती/सादे मांझे का ही उपयोग करें। किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।यह अभियान जनपदवासियों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर चलाया जा रहा है, ताकि मकर संक्रांति का त्योहार सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।






