*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना : दीदारगंज, वादी की सूचना पर चोरी का प्रयास करते समय 02 अभियुक्त गिरफ्तार, सामान बरामद*

*प्रेस नोट*
*दिनांक : 19.01.2026*
*थाना : दीदारगंज, जनपद : आजमगढ़*

*वादी की सूचना पर चोरी का प्रयास करते समय 02 अभियुक्त गिरफ्तार, सामान बरामद*

वादी अरविन्द कुमार यादव पुत्र स्व0 वेचन यादव, निवासी ग्राम आमगांव, पोस्ट फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ की सूचना पर थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का प्रयास कर रहे 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
➡️दिनांक 19.01.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे, ग्राम आमगांव स्थित वादी के चाचा बासुदेव के मकान से गैस सिलेंडर व चूल्हा चोरी करने का प्रयास करते समय अभियुक्तों को मौके पर मौजूद मजदूरों एवं ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
➡️इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 14/26, धारा 305, 317(2) B.N.S के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. राजकुमार राजभर पुत्र हीरालाल राजभर, निवासी उसरहटा मुल्लापुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर
2. दीपक राजभर पुत्र रामानन्द, निवासी बडगहन, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
➡️*बरामदगी—*
• 01 अदद गैस सिलेंडर
• 01 अदद गैस चूल्हा
➡️*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
• उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव, थाना दीदारगंज
• का0 सुधांशु यादव, थाना दीदारगंज
➡️ थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।