*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना : बिलरियागंज,वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 वारंटी गिरफ्तार

*प्रेस नोट*
*दिनांक : 19.01.2026*
*थाना : बिलरियागंज, जनपद : आजमगढ़*
*वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 वारंटी गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग चैन के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.01.2026 को प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही के अंतर्गत *मा0 न्यायालय, कोर्ट नं0–11 द्वारा वाद संख्या 6549/24, अ0सं0 103/06, धारा 323/504/506 भा0द0वि0, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़* से निर्गत वारण्टों के अनुपालन में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा *कुल 02 वारंटियों को गिरफ्तार* किया गया।
*➡️गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण—*
1. भोले पुत्र वीरा, निवासी मधनापार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 56 वर्ष
2. राजेश विश्वकर्मा पुत्र जोखू विश्वकर्मा, निवासी बघैला, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 37 वर्ष।
गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारण्टों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है।