*प्रेस नोट*
*थाना अतरौलिया*
*गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 पशु तस्कर गिरफ्तार*
*1. पूर्व का विवरण-* थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे थाना अतरौलिया के लिखित तहरीर पर अभियुक्तगण 01.हनीफ पुत्र नगीना निवासी निबा हुसैनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2. निसार पुत्र हनीफ निवासी निबा हुसैनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 03. विशाल यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी भैरोदासपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ के विरुद्ध दिनांक 19.01.2026 को मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986 थाना अतरौलिया का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंगलीडर हनीफ पुत्र नगीना निवासी निबा हुसैनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ है। इस गिरोह द्वारा *अवैध तरीके से जानवर/पशु चोरी कर बेच देने व प्राप्त धन से दुनियावी लाभ प्राप्त* करने का अपराध कारित किया गया है। इन अभियुक्तों के विरूद्ध जानवर/पशु चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 202/2024, धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं0 –98/25 धारा–303(2)/317(2) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पूर्व में भी पंजीकृत किया गया था।
*2. गिरफ्तारी का विवरणः-* आज दिनांक 20.01.2026 को व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्तों की तलाश में मदियापार बाजार में मौजूद थे कि वांछित 01 अभियुक्त हनीफ पुत्र नगीना निवासी निबा हुसैनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष को अचलीपुर अंडरपास के नीचे से समय 10.50 बजे सुबह उसके अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
*3. पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 24/26 धारा 2(ख)(1)/ 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना अतरौलिया जिला आजमगढ ।
*4. गिरफ्तार अभियुक्त–* 1. हनीफ पुत्र नगीना निवासी निबा हुसैनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष
*5. पूर्व का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0–202/24 धारा–379/411 भादवि थाना-अतरौलिया जनपद-आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 –98/25 धारा–303(2)/317(2) बीएनएस थाना-अतरौलिया जनपद-आजमगढ़।
*6. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1. व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 गोविन्द मौर्य थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0का0 सन्त कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।






