*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे सामाजिक समरसता के विविध कार्यक्रम, कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा साझा*
आजमगढ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में होटल ग्रैंड एस आर आजमगढ़ में कार्यशाला संपन्न हुइ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय उपस्थित रहे।
अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘ समरसता संकल्प अभियान नामक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (संत रविदास जयंती) तक लगभग सात महीने तक चल
29 जुलाई 2026 को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से 131 कलशों के पूजन के साथ अभियान शुरू होगा हमारे जिले के संयोजक उस दिन वाराणसी जाकर कलश लेकर आएगे जिसे संत सिरोमणी रविदास जी के मंदिर मे रखा जाएगा। उस कलश से 22 और कलश बनाकर भाजपा संगठन के 22 मंडल में ले जाया जाएगा। और 29 तारीख को ही संत रविदास जी के सभी मंदिरों 65 दीप प्रज्वलित किया जाएगा।29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 के बीच प्रमुख संतों और आचार्यों से आशीर्वाद लिया जाएगा।
इस अवसर पर ध्रुव सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ सुनील गुप्ता संतोष सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू सतेन्द्र राय, घनश्याम पटेल, राम दर्शन यादव वन्दना सिंह, मंजू सरोज, प्रेम प्रकाश राय, श्री कृष्ण पाल, अरविंद जायसवाल, लक्ष्मण मौर्या, डा अशोक सिंह, तीजा राम, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






