*TV20 NEWS || AZAMGARH :संस्कार मिथिला फाउंडेशन द्वारा मां सरस्वती जन्मोत्सव कार्यक्रम 23 जनवरी को विरार पश्चिम में म्हाडा ग्राउंड, अग्निशमन केंद्र के सामने, विरार नालासोपारा लिंक रोड, विरार (पश्चिम), पालघर में संपन्न होगा*

*कृपया प्रकाशनार्थ*
===============

*संस्कार मिथिला फाउंडेशन द्वारा मां सरस्वती जन्मोत्सव कार्यक्रम 23 जनवरी को विरार पश्चिम में म्हाडा ग्राउंड, अग्निशमन केंद्र के सामने, विरार नालासोपारा लिंक रोड, विरार (पश्चिम), पालघर में संपन्न होगा.*
———————————————–

विरार पश्चिम के म्हाडा ग्राउंड में बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को ज्ञान की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अग्निशमन केंद्र के सामने, विरार नालासोपारा लिंक रोड, विरार (पश्चिम) पालघर में संपन्न होगा.

मानवीय मूल्यों को समर्पित संस्था संस्कार मिथिला फाउंडेशन (रजि.) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम विरार में आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु होगा.

संस्कार मिथिला फाउंडेशन दृवारा आयोजित इस समारोह में भक्ति और संस्कार की पावन परंपरा को नित आगे बढाते हुए इस सांस्कृतिक- आध्यात्मिक उत्सव में आस्था, सेवा और सदभाव का सुंदर संदेश समाज को दिया जायेगा. इस उद्देश्य के साथ संस्था यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है यह विचार अध्यक्ष मदन कुमार झा ने व्यक्त की.

इस अवसर पर संस्था संयोजक श्री अमित मोहन झा ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9:00 बजे ज्ञान की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विद्या की देवी का अलौकिक श्रृंगार से लेकर नाना प्रकार की सजावट से माता की मूर्ति की पूजा विधिवत रूप से पंडित श्री केशव पाठक के माध्यम से संपन्न होगी. इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख लोगो को आमंत्रित किया गया है.

अपनी सांस्कृतिक धरोहर को लेकर संस्था द्वारा आयोजित शाम के कार्यक्रम में पूर्वांचल और बिहार से आए कई कलाकार – गायक दिलीप दरभंगिया, जूली मनोज झा, श्यामानंद झा, कुणाल ठाकुर अन्य लोग अपनी – अपनी लोककला, भोजपुरी- मैथिली और हिन्दी गीत संगीत कला से मंत्र मुग्ध करेंगे.

इस अवसर पर मां सरस्वती पूजा में सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का लाभ संस्था की ओर कराया जाएगा. जिससे स्थानीय रहवासी परिवार सहित सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आंनद ले सके.

समारोह को सफल बनाने के लिए संयोजक अमित झा, जयनारायण यादव, ललित सिंह, नवल झा, राघवेंद्र विश्वास, दुर्गानंद झा, अखिलेश दुबे, अविनाश चौधरी, बृजकांत झा, सुनील राय, प्रवीण शर्मा, रूपेश राय, सुभाष चंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, लखविंदर गोड, गौरव ठाकुर, केशव पाठक, शिवेंद्र यादव एवं संजीव मिश्रा ने सभी लोगों को अपने-अपने सगे-संबंधियों, ईस्ट मित्रों व परिवार सहित पधारकर कथा श्रवण करने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है, और कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रार्थना की है.

*रामचंद्र विश्वकर्मा*
*मोबाइल न. 932 06 244 00*
*मिडिया प्रभारी*

*संस्कार मिथिला फाउंडेशन*
*विरार*