दिनेश लाल निरहुआ करेंगे कल आजमगढ़ में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का लोकार्पण

– आजमगढ़। देवारा विकास सेवा समिति द्वारा देवारा जदीद नेता नगरी बाजार में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का लोकार्पण 21 मार्च 2021 दिन रविवार को सांय पांच बजे भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ द्वारा किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे व विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उक्त लोकार्पण में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।