TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में BJP कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, जिलाध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
आजमगढ़ जनपद के विधानसभा मेंहनगरअंतर्गत ग्राम पंचायत चक-कटात के भारतीय जनता पार्टी मेंहनगर के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मंडल मंत्री विजेंद्र कुमार राम की उनके पटीदारों द्वारा चाकू मार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह तत्काल उनके आवास पर पहुंचकर मौके पर परिवार जनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढाढस दिया
और तत्काल आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उच्च अधिकारियों से एफ. आई.आर. दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज करवाते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने परिवार को आश्वासन दिया और कहा कि इस दुख के घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है तथा परिवार को मुआवजा एवं संपूर्ण न्याय मिलेगा,
श्री सिंह के साथ में मंडल अध्यक्ष मेंहनगर अनिल यादव, कृष्ण बिहारी सिंह, जीत बहादुर सिंह, सौदागर भारती, विश्वनाथ राम, योगेंद्र तिवारी जी आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे |
—–‘–
मेंहनगर- खरिहानी मुख्य मार्ग पर गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर गांव में जाने वाले मार्ग पर बने स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर लगे विश्व हिंदू परिषद के ध्वज को कुछ युवकों ने हटाकर वहां भीम आर्मी का झंडा लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। उन्होंने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ध्रुव कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।





