*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 09.03.2026 को थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र मेवालाल निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। घटना के उपरांत अभियुक्त फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण:-
दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र मेवालाल निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को सुरहन मोड़ पुलिया के पास से समय करीब 06:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01. मोनू राजभर पुत्र मेवालाल निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण:-
01. मु0अ0सं0 42/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मार्टीनगंज, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 प्रशांत पांडेय, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. का0 बबीता गोड़, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़