*TV 20 NEWS || AZAMGARH :छात्र जनता उत्तर प्रदेश की बहादुर टीम को सलाम

याद रहे 17 अप्रैल 2026 से
17 अप्रैल 2027 तक
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर स्मृति समारोह
————————-
प्रतिरोध के महानायक देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 1983 की प्रसिद्ध भारत यात्रा सियासी दुनियां की एक ऐतिहासिक घटना है। इस यात्रा से पहले किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि कोई पदयात्रा भी सरकारों को, सरकार चलाने को झकझोर सकती है।
इस यात्रा की शुरुआत
6 जनवरी 1983 को कन्याकुमारी ( तमिलनाडु ) से हुई। इसका समापन हुआ 25 जून 1983 को राजघाट, नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर। इस यात्रा में हजारों लोग चल रहे थे, आंखों में देश बदलने का सपना लेकर।
प्रस्तुत चित्र 25 जून 1983 का है। प्रतिरोध के महानायक चन्द्रशेखर इस चित्र के केंद्र है।इस केन्द्र के साथ चल रहे बैनर पर स्पष्ट रूप में दिख रहा है, छात्र जनता उत्तर प्रदेश।
इस छात्र जनता उत्तर प्रदेश के उस समय अध्यक्ष थे, लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मंत्री लोकतंत्र सेनानी यशवंत सिंह।
जी ! चन्द्रशेखर चबूतरा वाले यशवंत सिंह, श्री चंद्रशेखर ट्रस्ट आजमगढ़ वाले यशवंत सिंह, राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर, राष्ट्र पुरुष चन्द्रशेखर संसद में दो टूक, राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर संसद में दो टूक (भाग दो ) के विचार संपादक यशवंत सिंह।
लोकतंत्र सेनानी साथियों, 25/26 जून से हम लोगों का रिश्ता क्या है, वह आप मुझसे बेहतर जानते हैं।
मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पास 25/26 की रात तक राजसत्ता का यह प्रस्ताव था कि जेल या भारत सरकार की कुर्सी। उन्होंने जेल जाना पसंद किया।
उस चंद्रशेखर का जन्म शताब्दी समारोह है, इसलिए इस 25/26 जून को उन्हें राजघाट पर कम से कम इस बार याद करना हमारा आपका भी दायित्व है।
आभारी हूं सोशल मीडिया का जहां छात्र जनता की बहादुर टीम का चित्र मिला। सलाम अर्ज है, यशवंत सिंह की टीम छात्र जनता उत्तर प्रदेश को जिसने आज हौसला दिया कि इस बार
25/26 जून को लगेगा,
राजघाट, दिल्ली में
गांधी लोहिया जयप्रकाश –
अमर रहें
और
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर
अमर रहें
का नारा।
-धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव
-लोकतंत्र सेनानी/वरिष्ठ पत्रकार/ जनकवि