V 20 NEWS || AZAMGARH: जनपद– आजमगढ़ ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन, वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन, वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

🔹 40 बालिकाओं को येलो बेल्ट व प्रमाणपत्र प्रदान

🔹 बालिकाओं की आत्म-सुरक्षा हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण पर विशेष जोर

🔹 खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

 

आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आजमगढ़ में ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी परिक्षेत्र की धर्मपत्नी, एसएसपी की धर्मपत्नी तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल की गरिमामयी सहभागिता रही।

 

➡️कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध) के तत्वावधान में लगभग 40 बालिकाओं को येलो बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

 

➡️मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि ताइक्वांडो जैसे सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण से विशेष रूप से बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित होती है, जिससे उनका मानसिक, शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास सुनिश्चित होता है तथा वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।

 

➡️इस अवसर पर सौम्या गौतम, आध्या यादव, दिव्या यादव, सिद्धि विश्वकर्मा, आकृति सिंह, सौम्या पटेल, सौम्या यादव, दीपांशी गुप्ता, आध्या सिंह, सानवी यादव, श्रुति गौतम, रित्वी गुप्ता, यशी यादव, अन्वी यादव, राजवी सिंह, अन्वी, शिवांगी यादव, श्रेया, अदिति यादव, आर्या सिंह, अनन्या चौधरी, रिचा यादव, आराध्या सिंह, समृद्धि ओझा, सृष्टि पाठक, श्रेया यादव, आराध्या सोनकर, परिधि गुप्ता, आशी सिंह, आयत, गौरवी गुप्ता, आकृति सोनकर सहित अन्य बालिकाओं को प्रमाणपत्र एवं येलो बेल्ट प्रदान किए गए।

 

➡️डीआईजी श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा प्रशिक्षक आरक्षी सुनील कुमार शिंदे को भी शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने बच्चों को प्रमाणपत्र एवं बेल्ट प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।