TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तरवां, जनपद आजमगढ़रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर गैंग के 04 अभियुक्त गिरफ्तार

• रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर गैंग के 04 अभियुक्त गिरफ्तार
• पुलिस की त्वरित कार्रवाई, उचहुवा-बघरा मार्ग से दबोचे गए आरोपी

जनपद आजमगढ़ के थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत वादी निसार अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी ऊचहुवाँ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 07:00 बजे अभियुक्तगण द्वारा ऊचहुवाँ बाजार में पहुंचकर वादी से ₹10,000 व एक पेटी बीयर की रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया।
उक्त प्रकरण में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/308(4)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 शिवम द्विवेदी द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण—
दिनांक 20.04.2026 को थाना तरवां पुलिस टीम द्वारा उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से समय 08:05 बजे अभियुक्तगण (1) गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव, (2) विनोद यादव, (3) संतोष यादव निवासीगण ग्राम बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा (4) वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम घटारो थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1. गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव पुत्र भगवान दास, निवासी ग्राम बघरा थाना तरवां, उम्र करीब 38 वर्ष।
2. विनोद यादव पुत्र अलगु यादव, निवासी ग्राम बघरा थाना तरवां, उम्र करीब 30 वर्ष।
3. संतोष यादव पुत्र लालमुनी यादव, निवासी ग्राम बघरा थाना तरवां, उम्र करीब 24 वर्ष।
4. वीरेंद्र यादव पुत्र नन्हकु यादव, निवासी ग्राम घटारो थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 53 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 72/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/308(4)/324(4) बीएनएस, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास—
• अभियुक्त गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित लगभग 16 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
• अभियुक्त वीरेंद्र यादव के विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पंजीकृत हैं।
• अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
उ0नि0 शिवम द्विवेदी, का0 दीपक यादव, का0 उपेन्द्र यादव, का0 अजय सिंह, का0 विपिन यादव, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।