*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी अपराध (Co Crime) द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*

*प्रेस विज्ञप्ति– जनसुनवाई*

*दिनांक– 03.09.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी अपराध (Co Crime) द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*

➡️ आज दिनांक 03.09.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी व क्षेत्राधिकारी अपराध (Co Crime) श्री कौस्तुभ त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

👉 जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी अपराध (Co Crime) द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाया जाए।

🔹 जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।