TV 20 NEWS || AZAMGARH;APS रेजिडेंशियल एकेडमी, आज़मगढ़ निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 | प्रवेश परीक्षा 16 मई 2026

APS रेजिडेंशियल एकेडमी, आज़मगढ़
निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 | प्रवेश परीक्षा 16 मई 2026

आज़मगढ़। वर्ष 2023 से संचालित APS रेजिडेंशियल एकेडमी, कोटिला चेक पोस्ट, रानी की सराय, आज़मगढ़ द्वारा संचालित निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (सत्र 2026–27) के लिए पंजीकरण जारी है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।

संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है जो कक्षा 12 उत्तीर्ण हैं या जिन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा दी है। चयनित 50 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, भोजन एवं आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे NEET परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकें।

इसके अतिरिक्त, आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क मार्गदर्शन (Guidance) भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि, इस सुविधा में भोजन एवं आवास सम्मिलित नहीं होगा।

गौरतलब है कि इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से अध्ययन कर चुके विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जैसे KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक, आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.apsracademy.com
तथा संपर्क नंबर 8090107028, 7267827622 पर संपर्क कर सकते हैं।