TV 20 NEWS || AZAMGARH;जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वः रोजगार बन्धु/एकल मेज व्यवस्था/औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम एवं रोजगार सेक्टर की समीक्षा बैठक की गयी।

एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष किसानों को प्रेरित करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए डीडीओ ने कहा कि बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों के सापेक्ष यथाशीघ्र बैंकवार लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन स्वीकृत करना सुनिश्चित करें।

जिला विकास अधिकारी ने जीबीसी 5.0 के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करते हुए उद्यमियों को प्रेरित करें एवं अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 190 निवेशकों से प्राप्त विभिन्न निवेश प्रस्तावों का एमओयू. हस्ताक्षरित हैं। विभिन्न विभागों के हस्ताक्षरित एमओयू की अद्यतन प्रगति से सम्बंधित विभाग समिति को अवगत कराया गया, जिसमे 96 इकाईया कार्यरत हो चुकी है तथा 7 इकाईया निर्माणाधीन है। वर्तमान में सी.एम० डैशबोर्ड में जनपद की रैक ए ग्रेड है। पूर्व बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में कुल 71 अनिच्छुक एम०ओ०यू० को चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है तथा शेष एम०ओ०यू० निवेशकों द्वारा अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में लिखित सूचना अपेक्षित है एवं जी०बी०सी० 5.0 हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक जी०बी०सी० रेडी एम०ओ०यू० कराया जा रहा है। जीबीसी 5.0 के अन्तर्गत आजमगढ़ जनपद को 1000 करोड़ लक्ष्य प्राप्ति का निर्धारण किया गया है, जिसके अन्तर्गत अभी तक कुल 663.66 करोड़ के एम०ओ०यू० का जी०बी०सी० 5.0 के अन्तर्गत तैयार कर लिया गया है, तथा 329.21 करोड़ के एम०ओ०यू० को रेडी मार्क किया गया है।

उक्त के क्रम में डीडीओ ने सभी विभागो से अपेक्षा किया कि वह अपने विभाग के अन्तर्गत आने वाले परियोजनाओं को जल्द से जल्द निवेश सारथी पोर्टल के माध्यम से एम०ओ०यू० कराते हुये जी०बी०सी० 5.0 के अन्तर्गत रेडी करें, तथा अन्य ऐसे विभाग जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के औद्योगिक एन०ओ०सी० व लाईसेन्स निर्गत किये जाते है, वह भी अधिक से अधिक एम०ओ०यू० कराये, जिससे की जी०बी०सी० 5.0 में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

इस अवसर पर उद्यमियों/व्यापरियों के समस्याओं/सुझावों को सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग आशुतोष, एलडीएम पवन कुमार, एसीएमओ, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा, औषधि निरीक्षक, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।