TV 20 NEWS || AZAMGARH : , दिनांक – 05.05.2026, जनपद आजमगढ़ ‘नई किरण’ परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के माध्यम से वैवाहिक विवाद में सफल समझौता

‘नई किरण’ परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के माध्यम से वैवाहिक विवाद में सफल समझौता
➡️ काउंसलिंग से बिखरे परिवार को मिली नई दिशा, एक प्रकरण का शांतिपूर्ण निस्तारण
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 02 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस/फोन के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 01 पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। उपस्थित प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपनी सास एवं जेठ पर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाए गए थे। काउंसलिंग टीम द्वारा दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक-पृथक काउंसलिंग करते हुए अथक प्रयासों के उपरांत आपसी सहमति से समझौता कराया गया तथा पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। शेष 01 पत्रावली में पक्षकारों को अग्रिम तिथि हेतु पुनः नोटिस/फोन के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता को बल मिलने के साथ ही माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार भी कम होता है।
इस पुनीत कार्य में काउन्सलर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
कुल समझौते – 01
समझौता प्रकरण का विवरण—
1. रंजना पत्नी शिवपाल, ग्राम रानीपुर पकड़िया, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।