TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना: मुबारकपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग/स्टंट करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई, वाहन सीज कर अभियुक्तों को भेजा गया जेल

आजमगढ़: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित कर जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

प्रकरण के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें कुछ युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहन के सामने खड़े होकर फोटो/वीडियो बना रहे थे, जिससे एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित हो रहा था और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस गंभीर प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—

1. अम्मान पुत्र जमीरुलहसन (उम्र 19 वर्ष), निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर
2. नावेद पुत्र वसीम (उम्र 20 वर्ष), निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर
3. अनवर पुत्र मकबूल अहमद (उम्र 27 वर्ष), निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर
4. राहत अली पुत्र बदरुद्दीन (उम्र 25 वर्ष), निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर
5. दानिश पुत्र शमशाद (उम्र 19 वर्ष), निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

थाना मुबारकपुर पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि एक्सप्रेसवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियों से बचें। एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकना, स्टंट करना अथवा यातायात बाधित करना दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हेतु कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।