TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़: कारीगरों को उन्नत टूलकिट वितरण, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना एवं पारम्परिक कारीगरों के कल्याणार्थ संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं में प्रशिक्षित किये गये जनपद के हस्तशिल्पियों / बुनकरों एवं दस्तकारों / कारीगरों को उन्नत टूलकिट का वितरण कार्यकम कार्यालय जिला उद्योग प्रो० तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आजमगढ़ के परिसर में दिनांक 05.05. 2026 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री ध्रुव सिंह, माननीय जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, आजमगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा आयोजित टूलकिट वितरण कार्यकम में जनपद के विभिन्न स्थानों से आये हुये प्रशिक्षार्थियों को उनके शिल्प / ट्रेड से सम्बंधित उन्नत टूलकिट का वितरण किया गया। उपायुक्त उद्योग, आजमगढ़ द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को बुके एवं अंगवस्त्रम भेंट कर कार्यक्रम में उनका भब्य स्वागत किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग के माध्यम से संचालित उपरोक्त योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित प्रशिक्षार्थियों से आहवान किया गया कि योजना में प्राप्त टूलकिट के माध्यम से अपना स्वरोजगार प्रारम्भ कर स्वावलम्बी बनने का सपना साकार करें जिससे परिवार की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। कार्यकम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने विचार रखते हुये सरकार की उपरोक्त योजनाओं से जनपद के हस्तशिल्पियों / बुनकरों एवं परम्परागत कारीगरों के आर्थिक एवं व्यवसायिक लाभपर प्रकाश डालते हुये इस बात पर विशेष बल दिया गया कि वर्तमान सरकार आमजन के उत्थान हेतु हर स्तर पर उनके कल्याण के लिये कृत संकल्प है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सहारें आज रोजगार के नये नये अवसर उपलब्ध हो रहे हैं जिससे उनके आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।